अमर उजाला
Tue, 2 December 2025
नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने विदेशी कलाकारों के साथ भी डांस किया है।
हाल ही में नोरा फतेही ने 'वॉट डू आई नो' गाने पर जमैकी की डांसर शेनसी के साथ डांस किया।
अब उन्होंने कहा है कि वह 2026 में कई दूसरे विदेशी कलाकारों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
नोरा ने एचटी से कहा 'मैं कई विदेशी कलाकारों के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। मैंने 2020 से शुरू किया, अब इसे और विस्तार देना चाहती हूं।'
उन्होंने आगे कहा 'मैंने पेरिस में परफॉर्म किया। 2022 में फीफा में परफॉर्म किया। यह सब इसी का हिस्सा है।'
उनके मुताबिक वह 2026 को लेकर उत्साहित हैं। इस साल उनके कई नए गाने आने वाले हैं।
नोरा फतेही कनाडा की डांसर और एक्ट्रेस हैं। वह भारत के साथ विदेश में भी काम करती हैं।
उन्होंने हिंदी फिल्म 'रोर' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
संसद की कैंटीन में बैठी दिखीं कंगना, बोलीं- 'इंतजार कर रही हूं'