अमर उजाला
Mon, 19 August 2024
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी बड़ी बहन नेहा ने एक दूसरे से काफी प्यार जताया है
इस रक्षाबंधन दोनों बहनों ने एक दूसरे की काफी तारीफ की है
ईशा अभिनेत्री हैं, तो नेहा एक फैशन डिजाइनर हैं
ईशा ने बड़ी बहन नेहा की तारीफ करते हुए उन्हें अपने लिए दूसरी मां जैसा बताया है
वहीं, नेहा ने कहा कि ईशा के होने से उन्हें घर में ही एक मॉडल मिल गई थी, जिसपर वह अपने डिजाइन किए कपड़े ट्र्राई कर लेती थीं
रक्षाबंधन की यादों को साझा करते हुए ईशा ने बताया कि ये पूरी तरह पारिवारिक उत्सव होता था, जिसमें पूरा परिवार इकट्ठा होता था
इस दौरान नेहा ने बताया कि बड़ी होने के कारण ऐसे अवसर पर उपहार उन्हें ही दूसरों को देना पड़ता था
भोजपुरी फिल्मों के लिए भी ऑडिशन दे चुके हैं सनी कौशल, हो गए थे रिजेक्ट