अमर उजाला
Mon, 5 January 2026
आशुतोष राणा की अदाकारी वाली फिल्म 'वन टू चा चा चा' का ऐलान कर दिया गया है।
फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान भी किया गया है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर कल रिलीज होगा।
फिल्म में क्राइम और रोमांस का तड़का होगा। इसकी कहानी पारिवारिक होगी।
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसके कलाकारों की भी जानकारी दी है।
इसमें आशुतोष राणा के अलावा ललित प्रभाकर, अनंत वी जोशी, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी और नायरा बनर्जी होंगे।
इसके निर्देशक अभिषेक राज खेमका और रजनीश ठाकुर हैं। इसके निर्माता शाहजहां एम रियाज हैं।
शॉर्ट ड्रेस में सोनम बाजवा ने दिए दिलकश पोज