अमर उजाला
Fri, 20 June 2025
हॉलीवुड की ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ 13 जून को रिलीज हुई थी। इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं बुधवार को फिल्म ने 91 लाख रुपये कमाए थे।
फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 15.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह फिल्म 2010 में आई उसी नाम की एनिमेटेड फिल्म का लाइव एक्शन वर्जन है।
फिल्म ने दर्शकों को अपनी कहानी और विजुअल इफेक्ट्स से कुछ हद तक बांधे रखा है, जिसे बच्चे और युवा पसंद कर रहे हैं।
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन फिल्म में इंसानों और जानवरों के बीच सामंजस्य को दिखाय गया है।
इस फिल्म में मेसन थेम्स ने मुख्य किरदार निभाया है। उनके अलावा फिल्म में जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट जैसे कई दिग्गज हॉलीवुड कलाकार मौजूद हैं।
पलक तिवारी-भूमि पेडनेकर की सादगी पर फिदा हो गए फैंस, देखें दिन भर की 10 तस्वीरें