अमर उजाला
Sat, 31 May 2025
चाइनीज सुपरस्टार जैकी चेन की फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ भारत में 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म के कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश किया है। हालांकि, वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
‘कराटे किड लीजेंड्स’ फिल्म की हिंदी डबिंग अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने की है। इस फिल्म के जरिए युग ने सिनेमाई करियर की शुरुआत की है।
अभिनेता अजय देवगन ने जैकी चैन के किरदार मिस्ट हान को अपनी आवाज दी है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक बच्चे की कराटे चैंपियन बनने की कहानी दर्शायी गई है।
जैकी चैन की इस फिल्म का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने किया है।
इस फिल्म में जैकी चैन के अलावा राल्फ मैकियो, बेन वांग, जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
आरजे महवश ने हाथ में थामा युजवेंद्र चहल की टीम का फ्लैग, कर दी ये भविष्यवाणी