अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
हाल ही में ऑस्कर 2025 के नामांकन की घोषणा हुई थी, जिसमें एमिलिया पेरेज ने 13 ऑस्कर नामांकन के साथ सबको चौंका दिया था। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं था, जिसमें ये फिल्म छूट गई हो।
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सामने आ रहा कि ऑस्कर नामांकित फिल्में विवादों में घिरी हुई हैं, जिसमें एमिलिया पेरेज का भी नाम सामने आया है।
आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो विवादों में घिरी हुई हैं…
द ब्रूटलिस्ट
ब्रैडी कॉर्बेट की फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ एक हंगेरियन यहूदी वास्तुकार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में हंगेरियन उच्चारण के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर फिल्म विवादों में आ गई है।
अ कंप्लीट अननोन
गीतकार बॉब डायलन पर इस फिल्म को फिल्माया गया है। आरोप है कि फिल्म को अधिक रोमांचित और अच्छी बनाने के लिए काल्पनिक घटनाओं को जोड़ा गया है।
कॉनक्लेव
इस फिल्म की कहानी चर्च के पोप मंडली के आस-पास घुमती है। इस फिल्म का यह विवाद है कि इसमें कई अमेरिकी कैथोलिकों को परेशान किया गया है।
अनोरा
सीन बेकर द्वारा निर्मित ‘अनोरा’ फिल्म में कई बोल्ड सीन है। इस फिल्म में यह विवाद है कि इसमें कोई इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर नहीं था, जो फिल्में बनाने का एक मूल मानक है।
एमिलिया पेरेज
कार्ला सोफिया गैसकॉन के पुराने ट्वीट से विवाद मच गया, जिसमें इन्होंने नस्लवादी और इस्लामोफोबिया के बारे मे टिप्पणी की है। इसके अलावा इस फिल्म में एआई का भी इस्तेमाल किया गया है।
द सब्सटेंस
कोरली फरगेट की यह फिल्म इसलिए विवादों में आ गई कि यह फिल्म पुरूषों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने दिए थे 10 करोड़ रुपये? जानें सच