अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
लोग वीकेंड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वीकेंड कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर उपलब्ध हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
क्रिमिनल जस्टिस 4
पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस सीजदन 4 बीते गुरुवार यानी 29 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। हालांकि, अभी शो के सिर्फ तीन एपिसोड आए हैं।
हिट 3
अपराध और फॉरेंसिक की दुनिया की थ्रिलर फ्रेंचाइज हिट की तीसरी फिल्म 'हिट - द थर्ड केस' भी 29 मई से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
कनखजूरा
30 मई यानी आज से सोनी लिव पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'कनखजूरा' मौजूद है। इसमें रोशन मैथ्यू, मोहित रैना, त्रिनेत्र हलधर गुम्माराजू और सारा जेन डायस मुख्य भूमिका में हैं।
'इंटेरोगेशन' और 'ए विडोज गेम
जी5 पर 30 मई से फिल्म 'इंटेरोगेशन' स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा आज से ही नेटफ्लिक्स पर एक स्पेनिश थ्रिलर फिल्म 'ए विडोज गेम' भी उपलब्ध है।
थुडारम
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की ‘थुडारम’ भी आज से ओटीटी पर उपलब्ध है। फिल्म 30 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।
रेट्रो
तमिल सुपरस्टार सूर्या की ‘रेट्रो’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आने को तैयार है। कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
'ए कम्प्लीट अननोन'
लीजेंड्री सिंगर और गीतकार बॉब डिलन की कहानी पर आधारित फिल्म 'ए कम्प्लीट अननोन' 31 मई से जियो हॉस्टार पर उपलब्ध होगी।
'डिपार्टमेंट क्यू' और 'द बेटर सिस्टर'
ब्रिटिश क्राइम-थ्रिलर 'डिपार्टमेंट क्यू' 29 मई से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इसके अलावा साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज 'द बेटर सिस्टर' भी 29 मई से ही प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की रफ्तार हुई कम, जानें 13 दिनों की कुल कमाई