अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' अमेजन प्राइम पर 6 जून 2025 को दस्तक देगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 मई को रिलीज हुई थी और अच्छा कलेक्शन कर रही है।
अभिषेक बनर्जी और वर्धन शुभम की फिल्म 'स्टोलन' 4 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म में भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जबरदस्त एक्शन फिल्म 'जाट', जो अप्रैल में थिएटर्स में धूम मचा चुकी है।
12 जून से प्राइम वीडियो पर रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ की शुरुआत होगी, जिसे करन जौहर होस्ट करेंगे। इसमें हर हफ्ते गुरुवार रात 8 बजे नया एपिसोड आएगा।
12 जून को अमेजन प्राइम पर ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी स्ट्रीम होगी, जो थिएटर्स में कमाल न दिखा पाई थी लेकिन OTT पर ये कैसा परफॉर्म करती है देखना होगा।
13 जून को जियो होस्टार पर 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक ड्रामा में अक्षय कुमार और आर माधवन जैसे सितारे एक सच्ची घटना को परदे पर पेश करेंगे।
नेटफ्लिक्स पर 13 जून को एक्शन और क्राइम से भरपूर 'राणा नायडू' का सीजन 2 भी स्ट्रीम होगा। पहला सीजन 2023 में आया था और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था।
21 जून को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। कपिल शर्मा के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह भी दिखेंगी।
नीरज पांडे की सुपरहिट सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन भी जून में प्राइम वीडियो पर आने वाला है, हालांकि इसकी तारीख का ऐलान अब तक नहीं हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर टूट रहा जैकी चेन का तिलिस्म, ‘कराटे किड लीजेंड’ की कमाई में भारी गिरावट