अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
कई लोग वीकेंड पर घर में परिवार के साथ रहकर एंजॉय करना चाहते हैं।
ऐसे लोगों के लिए इस वीकेंड ढेर सारा एंटरटेनमेंट उपलब्ध है। जिसका आनंद आप घर पर बैठ कर ले सकते हैं।
इस वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।
फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन
आज यानी 23 मई को नेटफ्लिक्स पर हॉरर–सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फियर स्ट्रीट: प्रॉम क्वीन नाम की फिल्म रिलीज हुई है।।
अभिलाषम
अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं, तो प्राइम वीडियो पर आज रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘अभिलाषम’ आप देख सकते हैं।
हंट
हॉरर और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर हंट आज यानी 23 मई से मनोरमा मैक्स पर उपलब्ध है।
एयर फोर्स एलीट: थंडरबर्ड्स
यह एक डॉक्यूमेंट्री है जो अमेरिका की मशहूर एयर डेमो स्क्वाड्रन ‘थंडरबर्ड्स’ के काम और जीवन को दिखाती है। यह नेटफ्लिक्स पर आज से उपलब्ध है।
फॉर्गेट यू नॉट
चीनी नाटक फॉर्गेट यू नॉट एक महिला के जीवन की कहानी को दिखाता है। जो अपने काम और रिश्तों के बीच सामंजस्य बिठाने का प्रयास करती है और कई तरह के संघर्ष से गुजरती है। यह भी नेटफ्लिक्स पर आज से मौजूद है
पेरिस में इस शख्स के साथ वेकेशन मना रहीं खुशी कपूर, देखें तस्वीरें