अमर उजाला
Wed, 12 June 2024
पद्मिनी का आज जन्मदिवस है, 12 जून, 1932 को तिरुवनन्तपुरम में जन्मीं पद्मिनी आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियों ने उन्हें फैंस के दिलों में जिंदा रखा हुआ है
साउथ की इस मशहूर हसीना को हिंदी सिनेमा में काम करने वाली पहली अभिनेत्री कहा जाता है, पद्मिनी ने उस दौर में तमिल, तेलुगु, रशियन और मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया
पद्मिनी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक शानदार भरतनाट्यम डांसर भी थीं, उन्होंने वर्ष 1949 में फिल्मी दुनिया का रुख किया
पद्मिनी ने काम करते हुए पर्दे पर राज कपूर, राज कुमार, प्रेम नासिर, देवानंद, एम जी रामचंद्रन और शिवाजी गणेशन के साथ जोड़ी बनाई, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला
भारत-चीन युद्ध के दौरान पद्मिनी आर्मी कैंप जाया करती थीं और सेना का हौसला अफजाई करती थीं, डांस परफॉर्मेंस भी दिया करती थीं
पद्मिनी ने अभिनय के साथ राजनीति में भी दम दिखाया, वर्ष 1966 और 1971 में पद्मिनी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था
बॉलीवुड के इन गानों की शूटिंग में हुए करोड़ों रुपये खर्च