अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
शाहरुख खान ने एक बार भावुक होते हुए बताया था कि वह कश्मीर के पहलगाम क्यों नहीं जाते हैं
शाहरुख खान दुनिया के कई देशों में जाते हैं लेकिन वह पहली बार साल 2012 में 'जब तक है जान' की शूटिंग के दौरान पहलगाम गए थे।
शाहरुख खान 'कौन बनेगा करोड़पति' में बताया जब वह 15 साल के थे, तो उनके पिता ने उनसे एक ख्वाहिश जताई थी।
शाहरुख खान ने कहा 'मेरे पिता ने एक बार मुझसे कहा था कि मैं जिंदगी में तीन जगहें जरूर देखूं; इस्तांबुल, इटली और कश्मीर।'
उन्होंने कहा कि 'मैं भले ही दो जगहें उनके बिना दे लूं लेकिन मैं कश्मीर उनके बगैर न देखूं।' क्योंकि वह मुझे कश्मीर दिखाना चाहते थे।
शाहरुख खान यश चोपड़ा को अपने पिता की तरह मानते हैं, इसलिए वह 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए उनके साथ पहलगाम गए थे।
शाहरुख खान ने 1990 में फिल्म 'दिल से' की शूटिंग लद्दाख में की थी, लेकिन वह पहलगाम नहीं गए थे।
साल 2023 में शाहरुख खान 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर लौटे और तापसी पन्नू के साथ सोनमर्ग में शूटिंग की।
'न्यूटन' से लेकर 'भीड़' तक में राजकुमार राव ने निभाए हैं जबरदस्त किरदार