अमर उजाला
Sun, 30 June 2024
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है
टीम इंडिया को देश के अलग-अलग कोने से बधाई संदेश मिल रहे हैं, आम आदमियों से लेकर नेताओं और फिल्मी हस्तियां तक हर कोई अपने-अपने अंदाज में टीम को शुभकामना दे रहे हैं
भारतीय टीम को बधाई देने के मामले में पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ सितारे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने दिल खोलकर भारतीय टीम और खिलाड़ियों की तारीफ की
एक और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, "इंडिया को जीत की बधाई। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप की डिजर्विंग चैंपियन है।"
पाकिस्तान के ही एक अभिनेता मनी ने बधाई देते हुए लिखा, "भारत डिजर्विंग टी-20 वर्ल्ड चैंपियन है। भारत ने क्या कमाल का कमबैक किया है"
टी20 विश्व कप में भारत की जीत के जश्न में डूबे टीवी सितारे