अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में हमेशा उतार-चढ़ाव रहा है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
ऐसे रिश्तों के बीच कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज ने भारतीय नागरिकता ली। जानिए, कौन है वो सेलिब्रिटी।
साल 2016 में पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत की नागरिकता मिली।
लगभग 18 साल तक सिंगर अदनान सामी ने इसके लिए कोशिश की। इस बीच वह बॉलीवुड फिल्मों में गाने भी गाते रहे। उनके गाए कई गाने हिट हुए।
सिंगर अदनान के अलावा भी कई पाकिस्तानी नागरिक हैं जिन्होंने बाद में भारतीय नागरिकता हासिल की।
गायक बड़े गुलाम अली आजादी के बाद पाकिस्तान चले गए लेकिन कुछ वक्त बाद वह वापस भारत लौट आए।
बड़े गुलाम अली को साल 1957 में भारतीय नागरिकता मिली।
पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान भारतीय नागरिक नहीं हैं लेकिन वह अधिकतर समय भारत में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाते हैं।
महिलाओं पर आधारित इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, देखिए लिस्ट