अमर उजाला
Wed, 29 January 2025
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रोमांटिक सीरियल्स हमारे देश में काफी पॉपुलर हैं। पाकिस्तान में सिर्फ रोमांटिक ड्रामा ही नहीं बनते हैं। कई हिट, पॉपुलर सस्पेंस थ्रिलर सीरियल्स, सीरीज और फिल्म भी बनती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं, ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी सस्पेंस, थ्रिलर सीरियल्स, सीरीज और फिल्म के बारे में
स्याह
‘स्याह’ एक ड्रामा सीरीज है। इसमें काले जादू की कहानी है। कहानी में जिस तरह का सस्पेंस, हॉरर दिखाया गया है, वह रोंगटे खड़े कर सकता है। यह सीरीज पाकिस्तानी वेब सीरीज प्लेटफॉर्म के अलावा यूट्यूब पर भी देखी जा सकती है
चुरैल्स
चुरैल्स एक वूमेन सेंट्रिक वेब सीरीज है। इसमें भी दर्शकों को सस्पेंस, थ्रिलर की अच्छी डोज मिलेगी। इस सीरीज की कहानी, चार औरतों की है, जो एक अंडरकवर एजेंसी खोलती हैं और धोखा देने वाले पतियों का पर्दाफाश करती हैं
जुर्म
यह सीरियल भी काफी एंटरटेनिंग हैं। इसमें वहाज अली ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसकी कहानी एक लड़की के अपहरण और कत्ल से शुरू होती है। यह ड्रामा सीरियल पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हुआ था
ये दिल मेरा
एक लव स्टोरी और सस्पेंस, थ्रिलर को जोड़कर ‘ये दिल मेरा’ की कहानी कही गई है। जो लोग बदला लेने से जुड़ी लव स्टोरी देखना चाहते हैं, वह इस सीरियल को देख सकते हैं। इसमें सजल अली ने लीड रोल प्ले किया है
जोश
सिर्फ वेब सीरीज, सीरियल ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में थ्रिलर, सस्पेंस फिल्में भी खूब बनती हैं। एक फिल्म ‘जोश’ की कहानी भी काफी एंटरटेनिंग है। इसमें एक फातिमा नाम की महिला है, जिसके बच्चों की नैनी अचानक गायब हो जाती है। फातिमा उसकी तलाश में निकलती है। आगे उसके सामने ऐसे राज खुलते हैं, जो उसे डरा देते हैं। ये सभी सीरीज, सीरियल और फिल्में वैसे तो अलग-अलग पाकिस्तानी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, लेकिन भारतीय दर्शक इन्हें यूट्यूब पर भी देख सकते हैं
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें कौन कर रहा कितना चार्ज