इस वजह से 'तारक मेहता' शो छोड़ना चाहती हैं पलक सिधवानी

अमर उजाला

Mon, 30 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पलक सिधवानी इन दिनों मेकर्स के साथ विवाद को लेकर चर्चा में है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शो के निर्माताओं ने अभिनेत्री पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगा नोटिस भेजा तो पलक ने भी मानसिक शोषण का आरोप लगाया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब पलक ने खुलासा किया है कि उन्होंने दिसंबर 2023 में ही निर्माताओं को अपने शो छोड़ने के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

पलक ने कहा कि वे अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण शो छोड़ना चाहती हैं, उन्होंने कहा- मेरे दिमाग में हमेशा से यह विचार था कि मैं तीन साल तक टीवी करूंगी और फिर ब्रेक ले लूंगी
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कई बार टीवी बहुत व्यस्त हो जाता है, क्योंकि आप 27 दिन या 20 दिन तक शूटिंग करते हैं और आप हमेशा अपने पैरों पर खड़े रहते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

मैंने उनके प्रोडक्शन हेड से कहा कि मैं शो छोड़ना चाहती हूं, यह सुनने के बाद उन्होंने कहा- नहीं, अभी नहीं, अब एक और सह-अभिनेता जा रहा है

Image Credit : इंस्टाग्राम

क्या मां-बेटी का किरदार निभाएंगी माधुरी और तृप्ति? जानें डिटेल्स

इंस्टाग्राम
Read Now