अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
सलमान खान के साथ काम करने के दौरान पलक ने उनसे काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना सीखा।
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पलक ने सलमान खान के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत के बारे में बात की।
पलक ने बताया कि सुपरस्टार ने उन्हें बताया 'सुबह 5 बजे तक पार्टी करो, सुबह 7 बजे शूटिंग करो।'
पलक का सलमान के साथ बचपन से रिश्ता है। पलक सलमान को तब से जानती हैं, जब श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' में आईं थीं।
इस दौरान छोटी पलक अपनी मां का साथ देने के लिए सेट पर गईं थीं। तब पलक आठ साल की थीं।
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने कहा 'मैंने बिग बॉस में उसकी (पलक) मां के साथ काम किया था।'
पलक ने बताया कि उनकी मां श्वेता उनकी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा 'वह मेरी फिल्टर हैं। जब मैं अभिनय के बारे में नहीं समझ पाती हूं, तो वह मुझे समझातीं हैं।'
याट पर सैर करते हुए रकुल प्रीत ने मनाई छुट्टी, दिए दिलकश पोज