जन्मदिन से पहले धक-धक गर्ल का फैंस को तोहफा! धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं माधुरी दीक्षित की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं अभिनेत्री 15 मई को अपना जन्मदिन मनाएंगी इससे पहले उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें तोहफा दिया है इन तस्वीरें में धक गर्ल गुलाबी रंग के लंहगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं उन्होंने गले में नेकलेस, कानों में ईयररिंग्स और हाथों में कड़े के साथ अपने लुक को पूरा किया ....