अमर उजाला
Wed, 25 June 2025
पंचायत का नया सीजन रिलीज होते ही सुर्खियों में बना हुआ है। सीरीज के हर किरदार की काफी चर्चा हो रही है।
जानते हैं पंचायत की उन चार फीमेल कैरेक्टर्स के बारे में जिनकी खूबसूरती ने लोगों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है।
आपको रिंकी की सहेली रवीना तो याद ही होगी। सीजन 2 और 3 में रवीना का किरदार दिखाया जाता है। इसे निभाया है आंचल तिवारी ने।
बाकी किरदारों की तरह शो में काफी सिंपल दिखने वाली आंचल असल लाइफ में काफी स्टाइलिश हैं।
रवीना यानी आंचल तिवारी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
प्रधान जी की बेटी रिंकी की सादगी के तो लोग पहले सीजन से ही दीवाने हैं। रिंकी का किरदार निभाया है सान्विका ने।
सीरीज में काफी सिंपल सी दिखने वाली रिंकी असल लाइफ में भी सहज स्वभाव की हैं।
हालांकि, असल जिंदगी में रिंकी और भी खूबसूरत और बोल्ड हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विकास की पत्नी खुशबू तो याद ही होंगी। चौथे सीजन में खुशबू को स्क्रीन स्पेस भी काफी मिला है। यहां उनकी परफॉर्मेंस भी दमदार रही है।
खुशबू का किरदार निभाया है तृप्ति साहू ने। पूरी सीरीज में साड़ी पहने गांव की महिला बनीं खुशबू असल लाइफ में काफी बोल्ड हैं।
तृप्ति के सोशल मीडिया पर उनकी कई बोल्ड और खूबसूरत फोटोज मौजूद हैं।
पंचायत के चौथे तीसरे सीजन में विधायक जी की बेटी के किरदार की एंट्री हुई थी। हालांकि, ये सिर्फ एक झलक को दिखी थीं। लेकिन उस झलक ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
इसके बाद इस चौथे सीजन में भी विधायक जी की बेटी एक सीन को नजर आई हैं। इस किरदार को निभाया है एक्ट्रेस किरणदीप कौर सरां ने।
किरणदीप कौर असल लाइफ में काफी फैशनेबल और स्टाइलिश हैं।
एक्टर की 2012 में हुई थी शादी, अब दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें