अमर उजाला
Thu, 12 June 2025
'पंचायत' सीरीज को दर्शकों से इतना प्यार मिला कि अब इसका चौथा सीजन आने वाला है। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
ट्रेलर में लोगों ने जब फुलेरा के प्रधान की बेटी रिंकी को देखा, तो उनकी निगाहें उन पर टिक गईं। लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए।
ऐसे में हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं कि एक्ट्रेस सानविका कौन हैं और उन्होंने पंचायत सीरीज के अलावा किस फिल्म में काम किया है।
'पंचायत 4' में रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सानविका मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में 8 जनवरी 1990 को पैदा हुईं।
जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सानविका मुंबई आ गईं। उन्होंने अपने घर वालों को बताया था कि वह बंगलूरू नौकरी करने जा रही हैं।
सानविका मुंबई में अपने दोस्त की मदद से ऑडिशन देने लगीं। इस बीच पंचायत की कास्टिंग हो रही थी। यहां सानविका की बात बन गई।
सानविका का असली नाम पूजा सिंह था। पंचायत की रिलीज के बाद जब लोगों ने उन्हें ढूंढा तो कई पूजा सिंह आईं। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदला।
सानविका ने पंचायत सीरीज से पहले साल 2017 में फिल्म 'कैदी बंद' में एक टीवी पत्रकार का किरदार निभाया था।
कॉलेज पूरा करने के बाद सानविका अपने दोस्त के साथ जबलपुर में ही थियेटर जाया करती थीं। यहीं से उन्हें एक्टिंग में दिलचस्पी हुई।
वीकेंड के बाद घटी 'हाउसफुल 5' की कमाई, छठे दिन कमाए इतने करोड़