अमर उजाला
Tue, 24 June 2025
आज 24 जून को प्राइम वीडियो पर 'पंचायत' वेब सीरीज का चौथा सीजन रिलीज हुआ है।
इसमें रिंकी का किरदार निभाने वाली सनविका, जिनका मूल नाम पूजा सिंह है। सीरीज में उनके सादगी भरे स्टाइल का हर कोई दीवाना है।
एक्ट्रेस सनविका को आपने अक्सर सूट और कुर्ती में देखा होगा।
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो स्टाइलिश अंदाज में दिख रही हैं।
इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्लिंगी टॉप के साथ डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को बिंदास बना रहा है।
सनविका का 'पंचायत' सीरीज में बिल्कुल सिंपल अंदाज देखने को मिला है और सचिव जी के साथ उनकी लव स्टोरी दर्शकों को खूब रास आ रही है।
मंगलवार को ओटीटी पर 'पंचायत 4' रिलीज हो चुकी है, जिस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इतने करोड़ के मालिक हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह, एक फिल्म के लिए लेते हैं मोटी फीस