अमर उजाला
Wed, 11 June 2025
'पंचायत' सीजन 4 के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ऐसे में आपको बताते हैं स्टारकास्ट की फीस के बारे में।
सबसे पहले बात करते हैं सचिव जी की, जितेंद्र कुमार इस सीरीज में अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं।
एबीपी की रिपोर्ट की मानें तो जितेंद्र कुमार इस बार सीजन के लिए कुल 5.6 लाख रुपये की फीस ले रहे हैं।
हालांकि इस आंकड़े की फिलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीतू भैया ने एक एपिसोड के 70000 रुपये चार्ज किए हैं।
'पंचायत' की मंजू देवी ने पिछले सीजन के लिए एक एपिसोड के 50,000 रुपये लिए थे। ऐसे में नीना गुप्ता ने पिछले सीजन के लिए 4 लाख की रकम वसूली।
पंचायत के प्रधान जी यानी रघुबीर यादव के एक एपिसोड के 40,000 रुपये लेने की रिपोर्ट सामने आई है। उन्होंने सीजन के लिए कुल 3.2 लाख रुपये लिए।
विकास के रोल में नजर आने वाले चंदन रॉय ने एक एपिसोड के लिए 20,000 रुपये लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक सीजन के 1.6 लाख रुपये कमाते हैं।
दर्शकों की वोटिंग का दिखा असर, समय से पहले दस्तक देगी 'पंचायत 4', जानिए कैसे बदली रिलीज डेट?