अमर उजाला
Mon, 1 September 2025
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अदाकारी वाली फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म को वीकएंड पर दर्शकों का प्यार मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला।
शनिवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 10.45 करोड़ रुपये की कमाई की।
'परम सुंदरी' ने अब तक 26.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो उम्मीदों के मुताबिक तो अच्छा नंबर नहीं है।
तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी हैं।
कुछ इस अंदाज में गणपति उत्सव मना रहीं शमा सिकंदर