अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं।
परेश रावल इन दिनों ‘हेरा फेरी 3’ के छोड़ने को लेकर हो रहे विवाद को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
जन्मदिन के मौके पर जानते हैं परेश रावल के प्रमुख किरदारों के बारे में।
बाबू भैया
‘हेरा फेरी’ और ‘ फिर हेरा फेरी’ में परेश रावल ने बाबूराव गणपतराव आप्टे उर्फ बाबू भैया का किरदार निभाया है। जो उनके सबसे हिट कैरेक्टर्स में से एक है।
राधेश्याम तिवारी
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ में परेश रावल ने राधेश्याम तिवारी का मशहूर किरदार निभाया है।
मामा ठाकुर
अजय देवगन-रवीना टंडन की सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले’ में परेश रावल ने मामा ठाकुर की निगेटिव भूमिका निभाई थी। यह किरदार काफी हिट है।
गुंड्या सेठ
बॉलीवुड की सबसे यादगार कॉमेडी फिल्मों में शामिल ‘चुप चुप के’ में परेश रावल द्वारा निभाया गया गुंड्या सेठ का किरदार लोगों को काफी पसंद आया।
डॉ. घुंघरू
अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और अनिल कपूर की फिल्म ‘वेलकम’ में परेश रावल डॉ. घुंघरू की भूमिका में नजर आए थे। उनका ये किरदार काफी पॉपुलर है।
कांजी लालजी मेहता
2012 में आई फिल्म ‘ओह माय गॉड (ओएमजी)’ में परेश रावल ने कांजी लालजी मेहता उर्फ कांजी भाई का किरदार निभाया था। इसे काफी पसंद किया गया था।
सरदार वल्लभभाई पटेल
देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर बनी फिल्म ‘सरदार’ में परेश रावल ने वल्लभ भाई पटेल की यादगार भूमिका निभाई है।
काशीनाथ साहू
अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की हिट फिल्म ‘मोहरा’ में परेश रावल ने सब-इंस्पेक्टर काशीनाथ साहू की भूमिका निभाई थी। इस रोल में परेश रावल को पसंद किया गया था।
राम गोपाल बजाज और श्याम गोपाल बजाज
सलमान खान और आमिर खान की कल्ट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में परेश रावल विलेन बने थे। फिल्म में उन्होंने राम गोपाल बजाज और श्याम गोपाल बजाज का डबल रोल किया था।
वेलजीभाई पाटेकर
1993 में आई फिल्म 'सर' में परेश रावल ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में वो वेलजीभाई पाटेकर की भूमिका में थे।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने दिखाई अदाएं