अमर उजाला
Tue, 9 May 2023
इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं
राघव और परिणीति की प्रेम कहानी ज़्यादा पुरानी नहीं है
अभिनेत्री बनने से पहले परिणीति चोपड़ा यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैनचेस्टर में बिजनेस, इकॉनिमिक्स और फ़ाइनेंस का डिग्री कोर्स कर रहीं थीं
दोनों की शुरुआती जान-पहचान उसी दौरान यूके में ही हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को जानने लगे थे
परी-राघव की लव स्टोरी पिछले साल तब शुरू हुई जब दोनों की मुलाकात परिणीति के एक फ़िल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान हुई
पंजाब में परिणीति इम्तियाज़ अली की फ़िल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रहीं थीं और सेट पर राघव चड्ढा एक दोस्त के नाते परिणीति से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे
इसी के बाद से दोनों ने एक-दूसरे को और गहराई से समझने और फिर एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का फैसला किया
गायकी में निपुण हैं अनुदीप देव