अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से की थी
एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने बताया था की कैसे वो खुद को गरीब बताकर बुरी तरह से फंस गई थीं
परिणीति कुछ सालों पहले अक्षय कुमार और आदित्य ठाकरे के साथ एक मार्शल आर्ट्स स्कूल में पहुंची थीं
इस दौरान परिणीति ने खुलासा करते हुए बताया था कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वह बस से स्कूल जाए
इसलिए परिणीति साइकिल से स्कूल जाती थीं तो रास्ते में उन्हें लड़के छेड़ते थे और उनकी स्कर्ट उठाते थे
परिणीति के इस बयान के सामने आने के बाद उनके ही साथ के एक बैचमेट ने एक्ट्रेस का पर्दाफाश करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट कर कहा
परिणीति आपको शर्म आनी चाहिए.... एक अमीर परिवार से आने के बावजूद कैमरे के सामने खुद को गरीब बताकर नाटक करना
इसके बाद परिणीति ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा था कि मेरी बातों के अर्थ को अनर्थ कर दिया गया
शादी के लिए उदयपुर पहुंचे राघव-परी, आ गई शुभ घड़ी