अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
परिणीति चोपड़ा हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं
कुछ महीने पहले ही वह फिल्म 'चमकीला' में नजर आई थीं
अभिनेत्री को उनके शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना भी मिली थी
फिल्मों के अलावा परिणीति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं
वह अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़ी रहती हैं
उन्होंने हाल में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा फैंस को एक सकारात्मक संदेश दिया है
उन्होंने लिखा, "हम में से कोई भी इस दुनिया से जिंदा वापस नहीं जाने वाला, इसलिए बहुत ज्यादा ना सोचें, अच्छा खाएं और खुल कर जिएं"
'द बकिंघम मर्डर्स' का नया पोस्टर जारी, धांसू लुक में दिखीं करीना