'चंदू चैंपियन' में कार्तिक के अभिनय की मुरीद हुईं मनु भाकर

अमर उजाला

Tue, 13 August 2024

Image Credit : ANI

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गईं

Image Credit : @realmanubhaker

अब मनु ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के ऊपर बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' देखी और उसकी तारीफ की

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म में कार्तिक आर्यन की अदाकारी की तारीफ कर मनु ने लिखा- आखिरकार ओलंपिक समाप्त हो गया है और मैंने घर पहुंचते ही चंदू चैंपियन देखी

Image Credit : इंस्टाग्राम: @realmanubhaker

यह फिल्म मेरे विचार से कहीं अधिक भरोसेमंद निकली, तैयारी, संघर्ष, असफलता, लेकिन कभी हार न मानना, इस भूमिका को इतनी सहजता से निभाने के लिए कार्तिक आर्यन को सलाम

Image Credit : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

खुद एक एथलीट होने के नाते मुझे पता है कि यह आसान नहीं है, खासकर तैयारी का सीक्वेंस, आप इसके लिए पदक के हकदार हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम: @realmanubhaker

कार्तिक ने मनु की पोस्ट दोबारा साझा करते हुए आभार जताया और लिखा- वाह, शुक्रिया मनु भाकर, ये वो पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा

Image Credit : इंस्टाग्राम: @kartikaaryan

जब आप जैसे असली चैंपियन हमारे प्यार के श्रम की प्रशंसा करते हैं, हर भारतीय को गौरवान्वित करने के लिए प्यार और सम्मान

Image Credit : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

डांस मेडिटेशन करती दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम: @sushmitasen47
Read Now