अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
हाल ही में अभिनेत्री पार्वती नायर ने बिजनेसमैन आश्रित अशोक से शादी कर लोगों को चौंका दिया।
इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में ये दोनों शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
पार्वती नायर ने तमिल रीति-रिवाज से यह शादी की, जिसमें उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
शेयर की गई तस्वीरों में आप सभी रस्मों को देख सकते हैं, जिसमें एक तस्वीर में पार्वती वरमाला डालते हुए भी दिखाई दे रही हैं।
इससे पहले भी पार्वती नायर और आश्रित ने अचानक सगाई करके लोगों को चौंका दिया था।
शेयर की गई तस्वीरों पर यूजर्स के शानदार कमेंट्स आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में सभी इन दोनों को बधाई देते दिख रहे हैं। एक ने लिखा बधाई हो पारो।
क्या उर्फी जावेद ने की सगाई ? इस शख्स ने किया प्रपोज; वीडियो वायरल