अमर उजाला
Wed, 13 March 2024
रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं, पिछले साल वे वेब सीरीज 'अरण्यक' में दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं
वे अपनी आगामी फिल्म 'पटना शुक्ला' में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं
फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे बिहार में हुए शिक्षा घोटाले से पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलवाने के लिए सिस्टम से लड़ती नजर आएंगी
हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान रवीना ने अपने संघर्ष के दिनों का खुलासा किया है
रवीना ने बताया कि शुरुआती दिनों में वे बस में एक रुपये लेकर चढ़ती थीं
अभिनेत्री ने बताया कि बाद में उन्होंने मुंबई में चॉल की हालत देखी, जिसके बाद उन्हें अपना दुख काफी कम लगने लगा था
सोलह श्रृंगार कर मोनलिसा ने दिखाईं अपनी दिलकश अदाएं