‘पवित्र रिश्ता’ फेम उषा नाडकर्णी के साथ क्यों नहीं रहता बेटा? भावुक हुईं एक्ट्रेस

अमर उजाला

Wed, 20 August 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में एक सख्त सास का रोल उषा नाडकर्णी ने किया था। इस किरदार के कारण वह आज भी पहचानी जाती हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

हाल ही में उषा नाडकर्णी से अपने जिंदगी के संघर्ष, दुख को बयां किया है। एक बेटा और परिवार होने के बावजूद वह 79 साल की उम्र में अकेले रहने को मजबूर हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

हाल ही में पिंकविला को दिए गए एक इंटरव्यू में उषा ने बताया कि वह 1987 से अकेले रह रही हैं। उन्हें अकेले रहने में अब डर नहीं लगता है। वह कहती हैं, ‘अब नहीं डरती हूं, आदत हो गई है।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

उषाा नाडकर्णी का एक बेटा भी है। फिर वह उसके साथ क्यों नहीं रहती हैं? पूछने पर सीनियर एक्ट्रेस कहती हैं, ‘मेरे बेटा का एक छोटा बेटा है। ऐसे में वह मेरे भाई के बड़े घर में शिफ्ट हो गया है। सबको छोटा बच्चा अच्छा लगता है।’ जब उषा का बेटा छाेटा था तो उसका पालन-पोषण नानी और मामा ने ही किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

अकेले कैसे खुद को उषा नाडकर्णी संभालती हैं। इस पर वह कहती हैं, ‘ अेकेली रहती हूं, सुबह उठकर नाश्ता बनाती हूं, खाना पकाती हूं, नहाने के बाद भगवान की पूजा करती हूं। बाद में खाना खाकर, फैसबुक देखती हूं।' 

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

उषा नाडकर्णी की उम्र 79 साल है लेकिन वह आखिरी सांस तक काम करना चाहती हैं। वह कहती हैं, ‘काम करते करते मरूं, यह घर में सोते हुए मरने से अच्छा है।’ उषा ने अपने करियर पर हमेशा फोकस किया, इसलिए बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी अपनी मां और भाई को सौंप दी थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

करियर की बात करें तो उषा नाडकर्णी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई थीं। इस शो में उनका बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@usha__nadkarni

200 करोड़ के पार पहुंची एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’, जानें कलेक्शन

X
Read Now