अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट आ रहे हैं।
हाल ही में 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार यह अपेडट आया है कि फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द समाप्त होने वाली है।
रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण ने फिल्म की शूटिंग समाप्त करने के लिए अगले सप्ताह के पांच दिनों को चुना है।
फिल्म निर्माता भी जल्द ही इसकी शूटिंग खत्म करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है, जिसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
पवन कल्याण के अलावा फिल्म में निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
साथ ही इसके टीजर में बॉबी देओल का किरदार भी नजर आया है, जो मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं। उनकी झलक ने फैंस की बेसब्री को दोगुना कर दिया है।
19 की उम्र में फिल्मी दुनिया में किया कमाल, जीता राष्ट्रीय पुरस्कार; जानें कौन है वो एक्ट्रेस