अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म ने ओपनिंड डे पर शानदार शुरुआत करते हुए 70.75 करोड़ रुपये कमाए। वही कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 90.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन ने हालिया रिलीज हुई फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
वीकएंड पर फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।
'दे कॉल हिम ओजी' में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने विलेन की भूमिका निभाई है। ये फिल्म उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म साबित हो रही है।
साथ ही आपको बताते चलें कि इमरान हाशमी के करियर ये पहली साउथ फिल्म है।
‘दे कॉल हिम ओजी’ फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है।
इस फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
गुरुवार को 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में आई गिरावट, जानें कलेक्शन