अमर उजाला
Sat, 27 September 2025
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को थिएटर्स में रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बवंडर ला दिया था और इसने 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
हालांकि दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार कम पड़ी। फिल्म ने बीते दिन यानी की शुक्रवार को 19.6 करोड़ रुपये कमाए।
अभी तक 'दे कॉल हिम ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 104.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
इस फिल्म ने मात्र दो दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
अभी वीकएंड पर फिल्म फिर से कमाल करती दिख सकती है और ये कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है।
'ओजी' में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। उनकी भूमिका को दर्शकों द्वारा काफी सरहाना मिल रही है।
‘दे कॉल हिम ओजी’ फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुजीत ने संभाली है।
वहीं फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर के घर आया नन्हा 'मेहमान', देखें अभिनेता संग तस्वीरें