अमर उजाला
Fri, 27 December 2024
अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने वैवाहिक जीवन में बढ़ती परेशानियों के कारण सुर्खियों में हैं
अभिनेत्री ने साल 2022 में पहलवान संग्राम सिंह से शादी की, लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी शादी में खटास आ गई है
क्योंकि अभिनेत्री ने हाल ही में ऑनलाइन लड़ाई का एक वीडियो साझा किया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
सामने आए वीडियो में पायल और संग्राम झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं
पायल ने वीडियो में बताया कि संग्राम बच्चे को गोद नहीं लेना चाहते, क्योंकि परिवार ने मना किया है
दोनों की शादी के दो साल बाद बच्चे को गोद लेने की बात सामने आ रही है
रोहतगी ने अपने पति को बच्चा पैदा करने में असमर्थता के बारे में टिप्पणी करके ताने न मारने की भी चेतावनी दी
उन्होंने कहा, "मुझे ताना मत मारना कि तू बच्चा पैदा नहीं कर सकती"
'समस्या का हिस्सा क्यों बनना'? मौनी ने दिए फैंस को टिप्स