पूनम पांडे के बड़े विवाद, जिनसे खूब मचा था बवाल एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई आपको बता दें कि पूनम पांडे की लाइफ विवादों से भरी पड़ी है, वे अक्सर कुछ ऐसा कर जाती थी कि उनके साथ विवाद जुड़ जाता था पूनम पांडे ने 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान एक बयान दिया था, जिस पर सनसनी मच गई थी, उन्होंने कहा था कि अगर इंडिया मैच जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी 2016 में इंडियन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी, पूनम ने अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी, उनकी ये फोटो काफी विवादों में रही थी पूनम ने बाथरूम में डांस का एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था और इसे बाथरूम सीक्रेट्स नाम दिया, यूट्यूब ने आपत्तिजनक मानते हुए इसे ब्लॉक कर दिया था पूनम अश्लील वीडियो बनाने के चलते विवादों में भी घिरी थीं, उन पर गोवा में अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप भी लगा था कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 2020 में मुंबई पुलिस पूनम पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर चुकी है पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट के आरोप में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था पूनम पांडे के बड़े विवाद, जिनसे खूब मचा था बवाल