जानें कौन हैं 'सलार' की 'राधा रमा मन्नार' 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई प्रभास स्टारर फिल्म 'सलार' दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है 'सलार' में श्रुति हासन के साथ एक्ट्रेस श्रेया रेड्डी ने भी खूब सारी सुर्खियां बटोरी हैं फिल्म 'सलार' में राधा रमा मन्नार के किरदार में श्रेया रेड्डी ने सबका ध्यान खींचा है 'सलार' में राधा रमा मन्नार के किरदार में श्रेया रेड्डी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है 'सलार' से पहले श्रेया रेड्डी कई फिल्मों के अलावा टेलीविजन प्रेजेंटर और वीडियो जॉकी के रूप में भी काम कर चुकी हैं श्रेया रेड्डी पूर्व भारतीय क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं, वहीं श्रेया के पति विक्रम कृष्णा प्रोड्यूसर और तमिल सिनेमा के एक्टर भी हैं श्रेया रेड्डी के पति विक्रम कृष्णा साउथ के एक्टर विशाल के भाई हैं और इस रिश्ते से श्रेया विशाल की भाभी भी लगती हैं जानें कौन हैं 'सलार' की 'राधा रमा मन्नार'