अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
डांसर, कोरियोग्राफर और अभिनेता प्रभू देवा ने इंडस्ट्री में कई काम किए हैं। उन्होंने कई गानों में जबरदस्त कोरियोग्राफी की है।
ये गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। कई लोग इन गानों के डांस देखकर हैरान रह गए। आज हम इन्हीं गानों के बारे में बातएंगे।
'हम से है मुकाबला' फिल्म का गाना 'उर्वशी उर्वशी' गाना बहुत मशहूर हुआ था। प्रभु देवा ने इसे कोरियोग्राफ किया था।
'पुकार' फिल्म में प्रभु देवा ने माधुरी दीक्षित के साथ 'के सेरा सेरा' गाने पर बेहतरीन डांस किया था। यह गाना आज भी लोगों को खूब पसंद आता है।
'हम से है मुकाबला' का एक गाना 'मुकाबला मुकाबला' गाना भी बुहत मशहूर हुआ था। इसे भी प्रभू देवा ने कोरियोग्राफ किया था।
'लक्ष्य' फिल्म के गाने 'मैं ऐसा क्यूं हूं' पर ऋतिक रोशन ने डांस किया है। इस गाने में डांस की काफी तारीफ हुई थी। इसे प्रभु देवा ने कोरिययोग्राफ किया था।
'मारी 2' फिल्म का गाना 'राउडी बेबी' बहुत मशहूर है। इस गाने पर साई पल्वी और धनुष ने डांस किया है। इसे यूट्यूब पर खूब देखा गया। इसे प्रभु ने कोरियोग्राफ किया था।
‘टेस्ट’ की रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की शूट के लिए मुंबई पहुंचीं नयनतारा? पढ़ें डिटेल्स