अमर उजाला
Mon, 24 February 2025
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी समारोह से पहले प्राजक्ता ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं।
सोमवार को प्राजक्ता ने प्री-वेडिंग की कई सारी तस्वीरें शेयर की। प्राजक्ता बेहद सुंदर से हरे रंग के लहंगे में नजर आईं।
अब उन्होंने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हल्के रंग की ड्रेस में नजर आईं साथ ही कुर्ते में उनके साथ वृषांक भी दिखें।
एक तस्वीर में प्राजक्ता और वृषांक चेहरे पर हल्दी लगाए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में प्राजक्ता खिलखिलाकर हंसते हुए दिख रही हैं।
एक तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे। यह कपल इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। फैंस ने कमेंट कर उनकी इस जोड़ी को सपने जैसा कहा।
एनिवर्सरी पर अजय देवगन ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, काजोल पर लुटाया प्यार