अमर उजाला
Fri, 31 October 2025
अभिनेता प्रकाश राज उन 70 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल राज्योत्सव पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
प्रकाश राज के अलावा अभिनेती और निर्देशक विजयलक्ष्मी सिंह को भी इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह पुरस्कार 1 नवंबर को 70वें राज्य स्थापना दिवस 'कन्नड़ राज्योत्सव' के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने कहा कि 70 पुरस्कार दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा सिनेमा और रंगमंच अभिनेत्री उमाश्री को डॉ. राजकुमार पुरस्कार के लिए चुना गया है।
फिल्म निर्देशक एन.आर. नंजुंदेगौड़ा को पुट्टन्ना कनागल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
यह पुरस्कार 3 नवंबर को मैसूर में आयोजित राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'थामा' की रफ्तार, जानें फिल्म का अब तक का कलेक्शन