अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इस मैच से पहले सिंगर नीति मोहन ने अपनी गायिकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में नीति मोहन ने परफॉर्म किया।
नीति मोहन स्टेज पर जोशीले अंदाज में गाना गाती दिखीं। उनके आसपास डांसर भी परफॉर्म कर रही थीं।
आईपीएल मैच से पहले दी गई इस सिंगिंग परफॉर्मेंस में नीति का साथ सिंगर सिद्धार्थ महादेवन ने भी दिया है।
नीति मोहन ने गोल्डन जैकेट-टॉप और मिनी स्कर्ट सिंगिंग परफॉर्मेंस के दौरान पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वह काफी दमकती नजर आईं।
नीति मोहन के करियर की बात करें तो वह ‘इश्क वाला लव…’, ‘’, ‘नैनों वाले ने…’ और ‘मेरी जिंदगी है तू’ जैसे हिट गाने बॉलीवुड फिल्मों में गा चुकी हैं।
नीति गायिकी करने के अलावा फिल्म ‘सोचा ना था’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ में कैमियो रोल भी कर चुकी हैं।
शनाया कपूर ने शॉर्ट ड्रेस में दिखाईं कातिल अदाएं