अमर उजाला
Mon, 2 December 2024
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों है, दोनों के बीच कथित तौर पर तनाव की स्थिति है
प्रिंस ने पत्नी युविका पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें अपने बच्चे की डिलीवरी की तारीख के बारे में अंधेरे में रखा
यह ड्रामा तब शुरू हुआ जब प्रिंस ने एक व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने युविका और उनके परिवार की आलोचना की कि उन्हें डिलीवरी के बारे में नहीं बताया गया
युविका ने अपने बचाव में अपना खुद का व्लॉग शेयर किया, लेकिन सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात करने से परहेज किया
अब प्रिंस ने बिना नाम लिए पत्नी पर निशाना साधा और इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की, उन्होंने कहा- कुछ लोग व्लॉग में झूठ बोल के, सच्चे बन जाते हैं
प्रिंस ने आगे लिखा- कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं, क्या जमाने में रिश्तों से ज्यादा व्लॉग जरूरी है
दरअसल, युविका ने प्रिंस को डिलीवरी की डेट नहीं बताई थी, प्रिंस को इस बारे में दूसरे लोगों से पता चला, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते खट्टे होते दिख रहे हैं
इस हफ्ते ओटीटी पर एक्शन के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का