अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, चलिए इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें...
प्रीतम चक्रवर्ती म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है, उनकी गिनती ऐसे संगीतकारों में होती है जो लगातार हिट गानों से लोगों के दिलों पर लंबे समय से राज कर रहे हैं
प्रीतम का जन्म 14 जून साल 1971 को कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था, उनकी पढ़ाई कोलकाता में हुई है, उन्हें 'प्रीतम दा' के नाम से भी जाना जाता है
प्रीतम मशहूर म्यूजिक अध्यापक प्रबोध चक्रवर्ती के पुत्र हैं, प्रीतम ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की थी
प्रीतम ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना गाया है, यह गाने लोगों के दिलों आज भी को छूते हैं, उन्होंने आज तक कुल 200 से ज्यादा फिल्मों में दमदार म्यूजिक दिया है
प्रीतम ने तू ही मेरी शब है, तुम से ही, आओगे जब तुम, पहली नजर में, अलविदा, तेरी ओर, जरा सा, तुम मिले जैसे कई सुपरहिट गाने में म्यूजिक दिया है
जिंदगी की भागदौड़ से दूर, प्रकृति की गोद में खोईं मानुषी