अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म 'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म सलमान खान की एक्शन ड्रामा सिकंदर के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों फिल्मों के बीच कोई कंपटीशन नहीं है साथ ही उन्होंने सिकंदर की सफलता की कामना भी की।
पृथ्वीराज ने कहा, "सलमान खान देश के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और दोनों फिल्मों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मुझे उम्मीद है कि यह एक ब्लॉकबस्टर बनेगी।"
उन्होंने कहा, "अगर आप सुबह 11 बजे एल2: एम्पुरान और दोपहर 1 बजे सिकंदर देखते हैं तो मुझे कोई शिकायत नहीं होगी।"
सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है। वहीं, ‘एल2: एम्पुरान’ लूसिफर का दूसरा भाग है।
तान्या मानिकतला का दिखा स्टाइलिश अंदाज, ख्यालों में खोई दिखीं नोरा