कैंसर से जंग हारीं 'पवित्र रिश्ता' फेम प्रिया मराठे

अमर उजाला

Sun, 31 August 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

'पवित्र रिश्ता' से मशहूर हुईं मराठी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 31 अगस्त 2025 को निधन हो गया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

खबरों के मुताबिक प्रिया मराठे कैंसर से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

अभिनेत्री ने 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर हुआ।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

प्रिया मराठे ने कई मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया। वह हिंदी पट्टी में 'पवित्र रिश्ता' से मशहूर हुईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

वह टीवी शो 'कसम से' और कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' के पहले सीजन में नजर आईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

प्रिया मराठे ने 'चार दिवस सासुचे', 'उतरन' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शो में काम किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय को बतौर करियर चुना।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

उन्होंने मराठी धारावाहिक 'या सुखानोया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

प्रिया मराठे ने साल 2012 में अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को इंडस्ट्री में पसंद किया जाता था।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyamarathe

'वॉर 2' पर एक बार फिर भारी पड़ी 'कुली', जानें फिल्म का कलेक्शन

एक्स
Read Now