अमर उजाला
Fri, 18 July 2025
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जम्शेदपुर में उनका जन्म हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने अब तक के करियर में हिंदी सिनेमा को कई ऐसे किरदार दिए जिन्होंने हर किसी को इप्रेंस किया।
इन किरदारों को ना सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले। आइए आपको ऐसे ही 5 किरदारों के बारे में बताते हैं।
मेघना माथुर
2008 में आई फिल्म 'फैशन' में मॉडल मेघना माथुक के किरदार के लिए प्रियंका को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
सोनिया
साल 2004 में आई फिल्म 'ऐतराज' में सोनिया के नेगेटिव किरदार में प्रियंका ने दमदार परफॉर्मेंस दी। उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस इन अ निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
झिलमिल
2012 में आई फिल्म 'बर्फी' में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की के रोल में प्रियंका ने सबको चौंका दिया। इस किरदार के लिए उन्हें कई नॉमिनेशन और सराहना मिली।
काशीबाई
साल 2015 में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशीबाई बनकर प्रियंका ने सारी लाइमलाइट ले ली। उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
मैरी कॉम
साल 2014 में आई फिल्म मैरी कॉम में मशहूर बॉक्सर एम सी मैरी कॉम की बायोपिक में प्रियंका ने तारीफें बटोरीं। इस रोल के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला।
बोल्ड लुक में वामिका गब्बी ने ढाई कयामत