अमर उजाला
Sat, 28 February 2026
प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर नजर आईं।
वह हमेशा अपने फैशन से लोगों को प्रेरित करती हैं, चाहे वह कैजुअल लुक हो या ग्लैमरस अंदाज।
अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'काउचर का जलवा, न्यूयॉर्क सिटी एडिशन'
एक तस्वीर में वह रात के समय भीड़भाड़ वाली सड़क पर आत्मविश्वास के साथ चलते हुए दिख रही हैं।
एक और तस्वीर में वह एक हॉलवे में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद शर्ट के साथ ढीली पैंट पहनी है।
एक और लुक में वह एक कैफे से बाहर निकलते हुए दिख रही हैं। इसमें उन्होंने डार्क ब्लेजर, फिटेड पैंट और बूट्स पहने हैं।
आपको बता दें कि करीब दस साल पहले प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया था।
जल्द ही वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में होंगे।
ओपनिंग डे पर कैसी रही 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई?