लंबे समय बाद अपने एंजेल्स के पास वापस जा रहीं प्रियंका, साझा की प्यारी तस्वीर

अमर उजाला

Sat, 3 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वापस अमेरिका लौट रही हैं। वो कई दिनों बाद अपने पति और बेटी के पास वापस लौट रही हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने इस बीच अपने पति निक जोनस और बेटी मालती की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

इस फोटो में निक जोनास जमीन पर बैठे बेटी मालती को गले लगाते दिख रहे हैं। फोटो में निक ने काले रंग की टी-शर्ट, पैंट और टोपी पहनी हुई है। जबकि मालती ने ग्रे और गुलाबी रंग की पोशाक पहनी है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@priyankachopra

फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आखिरकार अपने एंजेल्स के पास घर जा रही हूं। बहुत लंबा समय हो गया है।”

Image Credit : इंस्टाग्राम

प्रियंका अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के चलते भारत आई थीं। जहां वो हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग के लिए भी गई थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

‘एसएसएमबी 29’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Image Credit : इंस्टाग्राम

वहीं प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी। ये 2 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म में प्रियंका MI6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभा रही हैं। इल्या नैशुल्लर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

दर्शकों को लुभा नहीं पाई वर्जिन ट्री की कहानी, ‘द भूतनी’ ने दूसरे दिन भी किया निराश

एक्स
Read Now