अमर उजाला
Sun, 16 November 2025
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरें में एक्ट्रेस आइवरी लहंगा पहने दिख रही हैं, जिसपर फूलों से डिचाइन किया गया है।
इसके साथ ही अभिनत्री ने मैचिंग कलर के गहने भी पहन रखे हैं। गले में हार, कान में झुमके, माथे पर बिंदिया और हाथ में चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
अभिनेत्री शनिवार रात हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में इसी ड्रेस में शामिल हुई थीं।
इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने सभी को आकर्षित करने का काम किया था।
साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज में दिख रही हैं।
इस तस्वीर में अभिनेत्री बैक पोज देती नजर आ रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपन बालों को भी सजा रखा है।
आपको बताते चलें कि अभिनेत्री आगामी फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसका ग्लोबट्रॉटर इवेंट में टीजर भी जारी किया गया।
इस फिल्म में एक्ट्रेस मंदाकिनी की भूमिका में दिखेंगी।
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर ‘हक’ ने दिखाया जलवा, शनिवार को कमाए इतने करोड़