अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
ग्लोबल स्टार बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।
अब प्रियंका ने अपने ब्यूटी सीक्रेट की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की है।
अभिनेत्री ने दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वो अपने चेहरे पर शीट मास्क लगाए हुए हैं। जो उनके चेहरे पर निखार लाता है।
अगली तस्वीर में प्रियंका मास्क लगाने के बाद चेहरे पर आई अपनी चमक और खूबसूरती को दिखा रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका बिस्तर पर लेटी आंख मार रही हैं।
तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है, “कोई इससे खुद को जोड़ पा रहा है।” यानी वो ये पूछ रही हैं कि और कौन-कौन ऐसा करता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग के लिए वो हाल ही में जयपुर पहुंची थीं।
प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों से बहुत दिनों से दूर हैं। वो ज्यादा समय अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में ही रहती हैं।
'मैं करती हूं सेल से शॉपिंग, मेहनत का पैसा है मेरा', आरती सिंह ने नेटिजन को दिया करारा जवाब