अमर उजाला
Tue, 18 November 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
अभिनेत्री ने अपने गोवा वेकेशन की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं।
एक्ट्रेस तस्वीरों में धूप और वहां की शांति का आनंद लेते हुए अपनी छुट्टियां एंजाय कर रही हैं।
कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री स्वादिष्ट खान-पान का आनंद लेती दिख रही हैं।
इस तस्वीर की बात की जाए, तो इसमें वह अपने दोस्तों के साथ कैरम खेलती दिख रही हैं।
वहीं इसमें उन्होंने पुराने टेलीविजन का एक कलेक्शन दिखाया है।
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन भी लिखा है।
इसमें उन्होंने कहा कि गोवा दुनिया में सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है, क्योंकि ये सब चीज में बेमिसाल है।
इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों का भी शुक्रिया किया, जिनके घर वो रुकी थीं।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इसका टीजर भी रिलीज हुआ था।
सिंगर जुबीन की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी हुईं इमोशनल, शेयर की तस्वीरें